मधुमक्खी छोटे -छोटे जीव क्यों मर रहे है

                           Khansir patna 

मधुमक्खी छोटे -छोटे जीव क्यों मर रहे है Electromagnetic Radiation  क्या  है 
How To Protect Your Kids From Electromagnetic Radiation : विज्ञान और टेक्नोलॉजी ने इंसानों का जीवन आसान बनाने में काफी मदद की है लेकिन इसके कई घातक नुकसान भी उठाने पड़ रहे हैं. इनमें से एक है इलेक्‍ट्रोमैग्‍नेटिक रेडिएशन (Electromagnetic Radiation). जी हां, आपने अपने घर के आस पास भी मोबाइल (Mobile) टॉवर देखे होंगे जो हमारे कम्यूनिकेशन को तो काफी आसान बनाने का काम कर रही है लेकिन इसके कई जानलेवा असर भी इंसानों पर देखने को मिल रहे हैं. इसका असर बच्‍चों (Kids) के लिए तो बहुत ही घातक साबित हो रहे हैं. इनकी वजह से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं और जान तक जा सकती है.
How To Protect Your Kids From Electromagnetic Radiation : वैसे तो घरों में मौजूद माइक्रोवेव, मोबाइल फोन (Mobile), स्मार्ट टीवी, फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस आदि सभी मशीनों से निकलने वाला रेडिएशन बहुत खतरनाक माना जाता है जिनसे निकलने वाले इलेक्‍ट्रोमैग्‍नेटिक रेडिएशन (Electromagnetic Radiation) बच्चों (Kids) के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है. ओनलीमाईहेल्‍थ साइट के मुताबिक, आज के समय में तमाम तरह के इलेक्ट्रिक गैजेट्स से निकलने वाले रेडिएशन का बहुत बड़ा खतरा बच्चों पर मंडरा रहा है. दरअसल आजकल जन्‍म से ही बच्‍चे तमाम तरह के गैजेट्स से घिरे रहते हैं और इनके रेडिएशन के प्रभाव से उनमें कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है. तो आइये जानते हैं कि बच्चों को रेडिएशन से हम किस तरह बचा सकते हैं.
बच्चों को रेडिएशन से बचाने के उपाय

1.पोर्टेबल लैप डेस्क का करें प्रयोग
बच्चों को डिवाइसेस से निकलने वाले खतरनाक रेडिएशन से बचाने के लिए पोर्टेबल लैप डेस्क या की ट्रे टेबल का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप यात्रा में हैं तो भी इन गैजेट्स के रेडिएशन से बचाव के लिए आपको पोर्टेबल लैप डेस्क का इस्तेमाल करना चाहिए.
2.वायरलेस फंक्शन का इस्तेमाल करें कम
बच्चों के घर में होने पर आपको कंप्यूटर या लैपटॉप पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए वाई-फाई के बजाय इंटरनेट एक्सेस के लिए ईथरनेट केबल का उपयोग करना चाहिए. इसके अलावा आप इससे निकलने वाले रेडिएशन के जोखिम को कम करने के लिए इन गैजेट्स का इस्तेमाल न होने पर इन्हें फ्लाइट मोड में रखें.

3.ईएमएफ सोर्सेज से बनाएं दूरी

विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र के विकिरण (Electromagnetic Emissions) से बच्चों को बचाने के लिए आपको इनके सोर्सेज को दूर रखना चहिये. मसलन घर में मौजूद ऐसी डिवाइस जिनसे बच्चों को रेडिएशन का खतरा है जैसे राउटर, प्रिंटर, माइक्रोवेव और मोबाइल फोन आदि को ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां पर बच्चे या अन्य लोग ज्यादातर समय बिताते हैं.

4.पौकेट में रखने से रोकें
बच्‍चों को सेल फोन जेब में रखने से बचाना चाहिए. ये डिवाइस जेब में रहने पर भी खतरनाक रेडिएशन हार्ट के अधिक करीब रहते है और समस्‍या बढ सकती है. ऐसे में रेडिएशन के सोर्सेज और बच्चों के बीच में दूरी रखें.

5.सोने वाली जगहों को बनाएं सेफसोने से पहले वाईफाई राउटर, प्रिंटर और फोन आदि का इस्तेमाल न करें. इन जगहों पर मोबाइल फोन को भी ऑन करके नहीं रखना चाहिए. सोते समय मोबाइल फोन को ऑन करके रखने से आप गंभीर रूप से इन रेडिएशन का शिकार हो सकते हैं.

6.हेडफोन या स्पीकर का करें प्रयोग

अगर बच्चों को आप फोन पर किसी से बात करवा रहे हैं तो आप हेडफोन या स्पीकर मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन कॉल के दौरान सेल फोन से बहुत तेजी से रेडिएशन निकलता है. खासतौर पर जब फोन का सिग्नल कमजोर होता है तो इससे ज्यादा रेडिएशन निकलता है.

6.बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

अगर आपका बच्‍चा दस साल से कम उम्र का है तो उसे मोबाइल का इस्तेमाल न करने दें. उनकी खोपड़ी की हड्डियां नर्म होती हैं जिससे रेडिएशन का प्रभाव ज्यादा हो सकता है.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Khansir official app mod all batch classes unlock free

सोना को किससे गलाया जाता है

पृथ्वी की सुरक्षा कवच किसे कहा जाता है